डबरा- कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और लहान जब्त

डबरा- कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और लहान जब्त

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। कच्ची शराब भले ही प्रतिबंधित हो पर भितरवार अनुविभाग में यह बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जा रही है। अब तक लाखों रुपए की शराब पकड़ने से यह बात पूरी तरह साबित होती है। शनिवार को फिर भितरवार पुलिस ने चक मियांपुर और गोलपुरा स्थित कंजरो के डेरे पर छापामार कार्रवाई की जिसमें भारी मात्रा में गुड लहान और 100 लीटर कच्ची शराब मिली है।

बीजेपी नेता पुत्र पर अवैध खनन के आरोप, राजस्व को जमकर लगा रहे चूना

बता दें कि भितरवार क्षेत्र के कुछ गांव में लगातार कंजरों द्वारा बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने और बेचने की सूचना मिल रही थी, जिस पर भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे के नेतृत्व में थाना प्रभारी भितरवार पंकज त्यागी ने टीम बनाकर दोनों जगह दबिश दी। वहां उन्हें लगभग 15000 लीटर गुड लहान, 60 ड्रम, एक हाथ भट्टी और एक अपाचे मोटरसाइकिल मिली जिसे छोड़कर आरोपी भाग गए थे। इस पूरे घटनाक्रम में एक बात और निकल कर आ रही है कि कंजर पुलिस को देख कर पहले तो भागे और फिर उन्होने पुलिस टीम पर गुलेल से पत्थर मारे जिसमें एक आरक्षक के चोटिल होने की जानकारी है। हालांकिर अधिकारी इस बात पर कुछ कह नहीं रहे हैं। जब इस संबंध में एसडीओपी अभिनव बारंगे से बात की तो उनका कहना था कि हमारे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है आज भी भारी मात्रा में गुड लाहन और शराब मिली है। उनका कहना है कि पुलिस पार्टी पर किसी प्रकार का कोई हमला नहीं हुआ है आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews