रेत के अवैध उत्खनन पर नायब तहसीलदार और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, दो डंपरों समेत एलएनटी मशीन को किया जब्त

dabra

Dabra News: मध्य प्रदेश के डबरा इलाके में रेत माफिया धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन कर रहें हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक एलएनटी मशीन और दो डंपरों को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के चलते रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ये है पूरा मामला

इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ इलाके का दौरा करने निकले थे। इसी दौरान देर रात रेत के अवैध उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई किया गया। जिसमें एक एलएनटी मशीन और दो डंपर जब्त करके पिछोर थाने में रखवाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का पूरी जानकारी खनिज विभाग को दे दी गई है। आगे की कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि रेत के ठेके होने के संबंध में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस विषय में वह खनिज विभाग से चर्चा कर पूरी जानकारी लेंगे। साथ ही कहा कि रेत माफियाओं पर इसी तरह की कार्रवाई निरंतर की जाएगी। जब तक की रेत के अवैध उत्खनन का काम डबरा में बंद ना हो जाए। आपको बता दें नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया द्वारा पहले भी रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई का जा चुकी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”887215325″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews