डबरा में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, बाल-बाल बचे यात्री

accident

Dabra Road Accident : मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। ऐसे में जीरो विजिबिलिटी के कारण आएदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला डबरा से सामने आया है, जहां कोहरे के चलते देर रात एक कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत ये रही कि उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर कार रेलिंग के ऊपर कुछ और इंच चढ़ जाती तो शायद गाड़ी ब्रिज के नीचे गिर जाती। जिस कारण बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, कार की ऐसी हालत देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। फिलहाल, पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर क्रेन की सहायता से कार को ब्रिज के ऊपर ही रखवाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी डबरा ओवरब्रिज पर ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। जिसके कारण ओवरब्रिज की रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है।

कोहरे के कारण हो रही परेशानी

पुलिस के मुताबिक, फोर व्हीलर कार यूपी का है, जिसका नंबर UP 80 BC 4782 है। रात के अंधेरे में धुंध इतना था कि गाड़ियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी कड़ी में यह हादसा हो गया।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews