डबरा में लुटेरों का आतंक, सर्राफा व्यापारी के साथ की लूट की कोशिश, 1 गिरफ्तार

3 अज्ञात लुटेरे ने शीतलता ज्वेलर्स के संचालक से लूटपाट करने की कोशिश की। जब वह हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे।
Loot Police Crime

Dabra News : मध्य प्रदेश का डबरा आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां लूट, चोरी और गोलियों का चलना बहुत आम बात हो चुकी है। ऐसा लग रहा है जैसे मानो इसका सीजन चल रहा हो। दिन-प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, बल्कि बदमाशों द्वारा पुलिस को चुनौती दी जा रही है।

इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब 3 अज्ञात लुटेरे ने शीतलता ज्वेलर्स के संचालक से लूटपाट करने की कोशिश की। जब वह हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे। उस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

चीनोर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला चीनोर थाना क्षेत्र का है। जब हर रोज की तरह दुकान संचालक नवीन सोनी घर की तरफ वापस लौट रहे थे। तभी नवीन पर बाइक सवार लुटेरों ने हमला कर दिया और सोने-चांदी से भरे बैग को छीनकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब ना हो सके। क्योंकि नवीन ने तुरंत जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। इतने में वहां मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन दो लुटेरे भागने में सफल रहे।

1 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें जैसे ही इसकी सूचना मिली वह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है, जबकि दोनों आरोपियों को की तलाश की शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह तीनों दतिया जिले के रहने वाले हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1018249447″]

डबरा, अरुण रजक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews