
Railways pensioners cyber fraud
Dabra News : डबरा के भितरवार से बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें किठौंदा पंचायत के उप सरपंच और सहायक सचिव द्वारा ग्राम के ही 4 जीवित व्यक्तियों के ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी अंत्येष्टि राशि निकाल ली गई और अनुग्रह सहायता राशि ग्राम भी मंजूर करा ली गई। बता दें कि अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
निकाली अंत्येष्टि राशि
घटना की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत किठौंदा के सरपंच खेम सिंह जाटव ने बताया उनकी पंचायत में जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उप सरपंच और सहायक सचिव विक्रम जाटव द्वारा अंत्येष्टि की राशि के 5-5 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। प्रीतम वर्मा एवं राकेश जाटव दोनों के फर्जी तरीके से अनुग्रह सहायता राशि 2-2 लाख रुपए स्वीकृत करा ली गई है।
एक ही परिवार के लोग
सरपंच का कहना है कि उन्होंने इस बात की शिकायत भितरवार जनपद में की है। जिनके फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। उन चारों के नाम भारत वर्मा, प्रीतम जाटव, रमेश पुत्र नकटू और होतम वर्मा हैं और बड़ी बात यह है कि जिन चारों लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, उनमें से 3 लोग उप सरपंच सपना पत्नी पंचम सिंह के परिवार के ही हैं। वहीं, सरपंच खेम सिंह जाटव ने बताया कि ग्राम पंचायत की जो मृत्यु पंजी होती है। उसमें इन लोगों के नाम कहीं भी दर्ज नहीं है जबकि नियम अनुसार मृत व्यक्ति का नाम इस पंजी में दर्ज किया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”900322408″]
हालांकि, ऐसा ग्राम पंचायतों में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि ग्राम के सचिव सहायक सचिव द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जाता है। इससे पहले भी कई पंचायतों में देखने को मिला है लेकिन इस पर प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करता।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

