डबरा में शिवहरे समाज नवयुवक मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रेम नारायण शिवहरे ने कही ये बात

डबरा में शिवहरे समाज नवयुवक मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रेम नारायण शिवहरे ने कही ये बात

Dabra News: शोले फिल्म का गाना ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते है’ आज भी सुनकर ऐसा लगता है मानो अपने हर शब्द को सार्थक कर रहा हो। रंगों के इस पर्व पर जब पूरा देश रंगमय हो जाता है तब हर कोई सारे गम भूलकर इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। होली से रंग पंचमी तक चलने वाले इस त्योहार पर आज नगर में काफी हर्षोल्लास देखने को मिला।

शहर के गौरी मैरिज गार्डन में शिवहरे समाज नवयुवक मंडल द्वारा आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समाज के हर वर्ग के लोगों ने बड़े ही प्रेम के साथ एक दूसरे के साथ होली खेली और गुलाल लगाया। जब MP Breaking news ने शिवहरे समाज के अध्यक्ष प्रेम नारायण शिवहरे ( हिनोतिया वाले) से इस आयोजन को लेकर बात की, तब उन्होंने बताया कि “यह त्यौहार प्रेम और खुशी का पर्व है, और इसी प्रेम और खुशी को बांटने के लिए उनके द्वारा यह मिलन समारोह रखा गया है जिसमें सभी लोग न केवल एक दूसरे के साथ मिलकर गुलाल वर्षा कर रहे हैं, बल्कि अपने भाईचारे को भी बढ़ा रहे हैं, जो कि भारत की हमेशा से परंपरा रही है।”

[dgv_vimeo_video id=”807251838″]

वहीं राजू शिवहरे ने मिलन समारोह को लेकर कहा कि “होली के इस त्यौहार पर सभी लोग एक दूसरे से मिलते हैं, कुछ लोगों हैं जिन्हें केवल त्योहारों पर ही समय मिलता है कि अपनों के साथ खुशियां मना सकें। इस मिलन समारोह के जरिए वे सभी अपने दोस्तों से मुलाकात करते हैं और सभी गमों को भूल खुशियों में खो जाते हैं।”

आज इस होली मिलन समारोह के अवसर पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सनी शिवहरे, सचिव नरेश शिवहरे , आशीष शिवहरे कुलदीप शिवहरे, राहुल शिवहरे, विकाश शिवहरे, राहुल शिवहरे, अमित शिवहरे, टिंकल शिवहरे, आलोक शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews