डबरा में नौनिहालों के भविष्य के साथ शिक्षक कर रहे है खिलवाड़, समय पर नहीं करते ड्यूटी

dabra

Dabra News : देश और प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं जो कि लगातार शिक्षा विभाग पर जोर देने का कार्य करते रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश की कमान उनके हाथ में होने के बावजूद भी शिक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारी काम करना नहीं चाहते हैं। डबरा शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारी समय पर ड्यूटी का निर्वहन नहीं करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण डबरा अनुभाग के विद्यालयों में देखा जा सकता है।

समय से पहले ही कर देते हैं विद्यालय की छुट्टी

बता दें मेहगांव संकुल के अंतर्गत आने वाले गिजौर्रा प्राथमिक विद्यालय में तीन टीचर पदस्थ हैं। उसके बावजूद भी एक साथ तीनों टीचरों की विद्यालय में उपस्थिति बहुत कम देखने को मिलती है। छुट्टी के समय से पहले ही विद्यालय में पदस्थ टीचर छुट्टी कर देते हैं और घर निकल जाते हैं। टीचरों का आए दिन ऐैसा रवैया देखने को मिलता है। कई बार खबरों के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क किया जाता है। लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने से बचते हैं। जिससे डबरा अनुभाग के टीचरों की लापरवाही भरा रवैया देखने को मिलता है। वहीं अब देखना यह है कि गिजोर्रा प्राथमिक विद्यालय पर पदस्थ टीचरों पर क्या कुछ कार्रवाई होती है।

[dgv_vimeo_video id=”896595243″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews