Dabra News: घर में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर किया हाथ साफ

Chori

Dabra News : डबरा के वार्ड क्रमांक 11 दीवार कॉलोनी निवासी प्रभु प्रजापति नामक बुजुर्ग दंपत्ति के घर में चोरों ने रात में हाथ साफ कर दिया। जब उन्होंने सुबह उठकर देखा तो पीछे वाले घर के गेट खुले हुए थे और घर में बक्से का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब उनके द्वारा सामान को देखा गया तो उसमें से नगदी व जेवर गायब थे। चोरी की आशंका होने पर मोहल्लेवालों को सूचित किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

[dgv_vimeo_video id=”813945472″]

पुलिस को दी सूचना

मामले को लेकर पीड़ित महिला पार्वती प्रजापति ने बताया कि, घर में वो अपने पति के साथ अकेले रहते हैं। जब कल रात में वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर में घूसे और पीछे वाले कमरे 3,000 रुपये नगदी, चांदी की पायल, बिछिया और हाथ का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। जब उन्होंने सुबह उठकर देखा तो पीछे वाले घर के गेट खुले हुए थे और घर में बक्से का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने वहां रखा सामान देखा तो उसमें से नगद व जेवर गायब थे। चोरी की आशंका होने पर मोहल्ले बालों को सूचित किया गया साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

[dgv_vimeo_video id=”813947144″]

ASI ने दी जानकारी

वहीं, एएसआई रमेश सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए बताया कि, छत की बाउंड्री की एक ईट खींची हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर बाउंड्री पर चढ़कर आया होगा। उन्होंने आगे बताया कि, पुलिस द्वारा निरंतर शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया जारी है। बीते दिनों ही चार चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ चल रही है। साथ ही, मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”813945241″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews