डबरा में चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम का जायजा लिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
डबरा में चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

Dabra News : मध्य प्रदेश के डबरा में चोरी, डकैती जैसी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इससे आम जनता और व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ दिनों से चोरों ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि लोगों के अंदर डर बैठ गया है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब चोरों ने किराना स्टोर को अपना निशाना बनाया और लगभग 25000 रुपए नगद सहित सामान लेकर फरार हो गए। इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

पिछोर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला ग्वालियर जिले के पिछोर में बालाजी मंदिर के पास का है। जब चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी लगते ही व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम का जायजा लिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल भी है, क्योंकि 2 दिन पहले संभाग के आईजी ने डबरा थाने का निरीक्षण किया था। साथ ही सभी थाना प्रभारी को शहर में हो रहे अपराधों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दी है।

जिला पंचायत सदस्य ने कही ये बात

मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन से निरंतर इलाके में हो रही चोरियों के बारे में पूछा, तो थाना प्रभारी उनपर भड़क गईं। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने में पिछोर में लूट और चोरियों की लगभग 10 से 15 वारदातें हो चुकीं हैं। उनमें से कुछ के तो थाने में प्रकरण भी दर्ज नहीं किए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1013993198″]

डबरा, अरुण रजक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews