नहाने गई तीन लड़कियां नहर में बही, प्रशासन ने शुरू की तलाश

सिंगरौली

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

हरसी हाईलेवल नहर में बहने के बाद 3 लड़कियां लापता हो गई, जिनकी तलाश जारी है। हादसे का शिकार चार बच्चियां हुई थी जिनमें से 1 को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और लापता लड़कियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

घटना भितरवार क्षेत्र के ग्राम बाजना के पास घटी। बता दें कि बाजना के पास मोगिया परिवारों के डेरे हैं और यह लोग काफी अरसे से वही निवास कर रहे हैं। बुधवार को आठ वर्षीय बेबी, 11 वर्षीय दिव्या, 18 वर्षीय पूजा और किरण के साथ हरसी उच्च स्तरीय नहर में नहाने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि किनारे पर नहाते समय एक बच्ची हादसे का शिकार हुई तो उसे बचाने के चक्कर में सभी नहर में गिर पड़े। पानी का बहाव अधिक होने के कारण चारों बच्चियाँ नहर में बह गई। बच्चियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और दो महिलाओं ने एक बच्ची बेबी को सुरक्षित बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेलगढ़ा थाना पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों और पुलिस के गोताखोरों की मदद से नहर में सर्चिंग प्रारंभ कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी था। आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व भी भितरवार क्षेत्र के धूमेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित सिंध नदी में ग्वालियर निवासी तीन युवक हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय चाहे नदी हो या नहर सभी में पानी का बहाव अधिक है पर प्रशासनिक स्तर की बात करें तो कहीं भी पर्याप्त मॉनिटरिंग नहीं है, इसी कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं।

इनका कहना है

मैं घटनास्थल पर ही हूं। तीन बच्चियों के नहर में लापता होने की जानकारी है, एक बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है, 3 लापता लड़कियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।
शैलेंद्र सिंह जादौन, एसडीओपी भितरवार

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews