
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से 9 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा ग्वालियर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। आइए विस्तरार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”813159723″]
देवगढ़ गांव के पास घाटी का मामला
दरअसल, मामला देवगढ़ गांव के पास घाटी का है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वहीं, घायलों को बेहट थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से ग्वालियर पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 3 महिला और 6 पुरुष शामिल हैं।
ग्वालियर, डबरा, रतनगढ मंदिर के पास हादसा, 8 लोग घायल@jdjsgwalior @PROJSGwalior @dmgwalior @GwaliorComm @BJP4MP @INCMP @VirendraSharmaG @JansamparkMP pic.twitter.com/6vMnB2d3ND
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 30, 2023
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
आपको बता दें कि रतनगढ़ माता पर शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिले के लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। आज ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतबई के रहने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे। श्रद्धालु जब दर्शन कर वापस लौट रहे थे उसी दौरान देवगढ़ गांव के पास घाटी पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी दिलीप समाधिया तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायलों को उठाने में मदद की।
[dgv_vimeo_video id=”813158755″]
[dgv_vimeo_video id=”813158887″]
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस
चश्मदीद ग्रामीण राजवीर ने बताया कि, “हादसा होते ही सूचना पर पुलिस पहुँच गई थी। जिसके बाद उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। आपको बता दें कि इससे पहले भी रतनगढ़ माता मंदिर पर जब सिंधु नदी का पुल टूटा था तब भी बहुत बड़ी जान माल की हानि लोगों को झेलनी पड़ी थी।
[dgv_vimeo_video id=”813159407″]
[dgv_vimeo_video id=”813159594”]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

