Dabra News: सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की चल रही मनमानी, महिला चिकित्सक के अभद्र व्यवहार को लेकर पीड़िता ने SDM को दिया शिकायती आवेदन

Dabra

Dabra News: डबरा सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं और असुविधाओं को लेकर हालत दिन ब दिन बिगड़ रहे हैं। इस पर ना तो जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही शासन। डबरा सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं और डॉक्टर के अभद्र व्यवहार को लेकर कई बार पीड़ितों ने आवेदन देकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित भी किया है। लेकिन ना तो अब तक डबरा सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया और ना ही डॉक्टरों के द्वारा मरीज के साथ गलत व्यवहार को रोका गया। इसी बीच एक मामला डबरा सिविल अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक के साथ पीड़ित मरीज का सामने आया है, जहां पर पीड़ित महिला पति ने डबरा एसडीएम के समक्ष महिला चिकित्सक के अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायती आवेदन दिया है।

महिला डॉक्टर ने निजी क्लीनिक में किया इलाज

वार्ड क्रमांक 18 में रहने वाले अर्जुन बाथम ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। वह अपनी पत्नी को लेकर डबरा सिविल अस्पताल गए थे, जहां पर पदस्थ महिला चिकित्सक मेमुना खान को उन्होंने अपनी पत्नी को दिखाया तो खान मैडम ने अस्पताल में उन्हें सही से नहीं देखा और उन पर चिल्लाने लगी। वहीं मेमुना खान ने उन्हें अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और वहां पर देखने को बोली। ऐसे में पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी का डॉक्टर के निजी क्लीनिक पर लेजाकर इलाज शुरू करवा दिया। जिसके बाद क्लीनिक पर खान मैडम ने दवाइयां दी और इंजेक्शन भी लगाए जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी। हालात बिगड़ने पर महिला के पति ने दूसरी जगह इलाज कराने के लिए बोला तो क्लीनिक में काम कर रहे कंपाउंडर ने उनके साथ बदतमीजी और अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। साथ ही उनकी दवाइयां भी छीन ली और पैसे भी वापस नहीं किए।

Dabra

Dabra

पीड़िता ने दिए शिकायती आवेदन

अर्जुन बाथम ने महिला डॉक्टर के खिलाफ शिकायती आवेदन एसडीएम के समक्ष दे दिया है। अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर क्या कुछ कार्रवाई करते हैं, क्योंकि ऐसे आवेदन न जाने कितने फाइलों में दबकर रह गए, जिसमें डॉक्टर मरीज के साथ मनमाना व्यवहार करते हैं। वहीं जब कई बार इन मामलों पर वरिष्ठ अधिकारियों से बात करना चाहो तो जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले पर बात करने से साफ तौर पर मना कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”931073407″]

[dgv_vimeo_video id=”931073951″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews