भितरवार जनपद अध्यक्ष के पति का पैसे लेते वीडियो वायरल, मंगलवार को भी किया था हंगामा

भितरवार जनपद अध्यक्ष के पति का पैसे लेते वीडियो वायरल, मंगलवार को भी किया था हंगामा

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। रेत के डंपरों को रोकना भितरवार जनपद अध्यक्ष अनीता सिंह एवं उनके पति मोती सिंह रावत को भारी पड़ता दिख रहा है। मंगलवार को उनके द्वारा बीच रास्ते में रेत से भरे डंपर बंदूक की दम पर रोके गए थे, पर रॉयल्टी होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। मंगलवार को उनका जो वीडियो वायरल हुआ था वो मामला अभी थमा भी नहीं था कि आज फिर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें मोती सिंह रावत पैसों का लेनदेन करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में किस चीज का लेनदेन हो रहा है यह तो स्पष्ट नहीं है, पर वीडियो देखकर इतना तो स्पष्ट लग रहा है कि कोई लंबा चौड़ा हिसाब है जो प्रतिदिन के मुताबिक गिनती में लिया जा रहा है। बाकायदा बताया जा रहा है कि आप तक 8 तारीख तक का हिसाब पहुंच चुका है, आगे का हिसाब डेट के हिसाब से चालू रहेगा। बता दें कि कल ही जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता रावत के पति मोती सिंह रावत का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रेत लेकर जा रहे चार डंपरों को बंदूक के दम पर रोक रहे हैं। इतना ही नहीं, रॉयल्टी दिखाने के बाद भी उन्होने ड्राइवरों के साथ मारपीट की। इसी के बाद अब आज एक और वीडियो सामने आ गया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही माहौल लगातार गर्म होता दिख रहा है। लोग तरह-तरह की चर्चा करते दिख रहे हैं। कई  लोग इसे मंगलवार की घटना को दबाव बनाने के तहत किया गया कृत्य भी बता रहे हैं। फिलहाल मोती सिंह के दोनों वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं। अब यह समझ में नहीं आ रहा कि मोती सिंह रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई कराना चाह रहे हैं या फिर कुछ और। एमपी ब्रेकिंग इस वायरल वीडियो की ऐसी कोई पुष्टि नहीं करता है कि यह कबका है और आखिर किस चीज का लेनदेन किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews