फिर वायरल हुआ इमरती देवी का वीडियो, कहा- हार जाऊंगी तो भी मंत्री रहूंगी

फिर वायरल हुआ इमरती देवी का वीडियो, कहा- हार जाऊंगी तो भी मंत्री रहूंगी

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti devi) का एक और वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। इसमें मंत्रीजी हारने के बाद भी मंत्री बने रहने का दावा कर रही हैं।

यह वीडियो पिछोर क्षेत्र के मेहगांव का बताया जा रहा है, जहां जनसंपर्क के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी कह रही हैं कि “इमरती देवी का दिल बहुत बड़ा है, आपकी सुरक्षा के लिए इमरती देवी किसी से नहीं डरती। और एक बात मैं कहना चाहती हूं, अगर इमरती हार भी जाएगी तो भी मंत्री रहेगी।” अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं।

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी इमरती देवी के दो वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमें से एक में वह कलेक्टर द्वारा जिताने का दावा करती दिखी थीं तो दूसरे में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि क्षेत्र की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी तो शिवराज सिंह और सिंधिया जी उन्हें डिप्टी सीएम बनाएंगे। इन वीडियो के बाद कांग्रेसियों ने जमकर बयानबाजी की थी, जिसमें इमरती देवी बैकफुट पर जाती दिखी थी। फिलहाल डबरा विधानसभा में उपचुनाव होना है कांग्रेस ने सुरेश राजे को मैदान में उतारा है तो भाजपा की ओर से इमरती देवी के नाम की औपचारिक घोषणा होना ही शेष है। इस समय दोनों ही दल के नेता लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं, लेकिन मतदाताओं का रुख तो आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews