योग से तन और मन दोनों होते हैं मजबूत : योगाचार्य स्वामी परमार्थ देव महाराज

आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ तेजी से बढ़ रही है जो कि मानव जाति के लिए एक गंभीर बीमारी की तरह है नशे से युवा पीढ़ी को दूर रहना चाहिए और योग को अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारना चाहिए।
Yogacharya Swami Parmarth Dev Maharaj

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ओम गार्डन में निशुल्क योग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में लगभग 400 से 500 की तादात में लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे।

इस निशुल्क शिविर में योगाचार्य स्वामी परमार्थ देव महाराज ने सभी को योग की शक्ति बताते हुए कहा कि योग मानव जीवन के लिए कितना जरूरी है इतना ही नहीं इस योग शिविर में स्वामी जी ने शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं और पुरुषों को योग ध्यान साधना कराकर उन्हें योग से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया।

योग और ध्यान साधना में होते हैं चमत्कारिक गुण

स्वामी ने नशे की तरफ बढ़ती युवा पीढ़ी को भी संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ तेजी से बढ़ रही है जो कि मानव जाति के लिए एक गंभीर बीमारी की तरह है नशे से युवा पीढ़ी को दूर रहना चाहिए और योग को अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारना चाहिए क्योंकि योग में ऐसी शक्ति है जो कि बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी परास्त कर देती है और योग ही एक ऐसी विद्या है जिससे तन और मन दोनों मजबूत होते हैं हर व्यक्ति को योग से जुड़ना चाहिए क्योंकि योग और ध्यान साधना में चमत्कारिक गुण होते हैं।

Yogacharya Swami Parmarth Dev Maharaj

यह लोग रहे शामिल

इस योग शिविर में दीनदयाल शर्मा, महेंद्र सिंह चंदेल तहसील प्रभारी, सुरेश शिवहरे, राजेंद्र गुप्ता, प्रभु दयाल गुप्ता,विजय गुप्ता, विजय साहू ,और राजेंद्र कंदेले एवं समस्त योग सेवकों का योगदान रहा।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042151895″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews