इस जिले से हुए 13 कोरोना के मरीज डिस्चार्ज, अस्पताल में आयोजित की गई डिस्चार्ज सेरेमनी

इस जिले से हुए 13 कोरोना के मरीज डिस्चार्ज, अस्पताल में आयोजित की गई डिस्चार्ज सेरेमनी

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिले के अस्पतालों से कोरोना के ठीक हुए मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने का सिलसिला जारी है। ऐसे हालात में लगातार ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जहां इजाफा हो रहा है, तो वही उनको ठीक किए जाने का सिलसिला भी जारी है। दमोह जिले के अस्पतालों से शुक्रवार की शाम करीब 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

दरअसल, जिले के अस्पतालों से 13 कोरोना नेगेटिव आए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इन मरीजों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दमोह जिला मुख्यालय सहित बटियागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल से जहां 9 कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के नेगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, तो वही बटियागढ़ से 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

जिला मुख्यालय से डिस्चार्ज किए जाने के दौरान डिस्चार्ज सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां पर जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल की अगवाई में देर तक तालियां बजाकर इन सभी कोरोना महाबलियो का स्वागत किया गया। वहीं डॉक्टर ने कहा कि यह सभी मरीज आगामी दिनों में हमारे समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे। इस दौरान कुछ मरीजों को लेने के लिए उनके शुभचिंतक भी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews