18 साल की लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर की आत्महत्या, आरोपी देता था बदनाम करने की धमकी

after-debt-waiver-in-MP-again-farmer-attempt-suicide-in-guna

दमोह, गणेश अग्रवाल

आज देश भर में राक्षाबंधन का त्योहार देश भर में मनाया जा रहा है. आज के दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है. वहीं दमोह से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दमोह के हिंडोरिया थाना के कुआं खेड़ा गांव की रहने वाली एक 18 साल की लड़की ने छेड़छाड़ से तंग होकर कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतका को श्यामरपट्टी का रहने वाला रोहित कुर्मी लगातार 4 महीने से तंग कर रहा था, जिसकी शिकायत मृतक के परिजनों ने आरोपी के परिवार वालो से भी की थी लेकिन पर भी आरोपी लगातार मृतक को परेशान किए जा रहा था।

वहीं 12 वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान आरोपी ने मृतक को मोबाइल भी दिया था. जिसकी जानकारी मृतक लड़की के द्वारा आज अपने पिता के पूछे जाने पर दी गई। मृतका ने बचाया कि यह मोबाइल आरोपी द्वारा  कुछ समय पहले यह कह कर दिया गया था कि अगर तुम मोबाइल नहीं लोगी तो तुम्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया जाएगा।

लड़की ने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया और कुछ समय बाद कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद परिजनों को जानकारी लगने पर आनन-फानन में लड़की को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews