अपहरण का शिकार होने से बची 3 साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार

अपहरण का शिकार होने से बची 3 साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जटाशंकर के समीप एक बच्ची अपहरण होते होते बची। वहीं आसपास के लोगों की सतर्कता और पुलिस की मदद से बड़ी घटना होते-होते टल गई और बच्ची सही सलामत अपने परिजनों तक पहुंच गई। गौरतलब है कि बीते दिन रविवार को जिले की विधानसभा जबेरा के पास एक गांव में डेढ़ साल की मासूम के साथ अमानवीय कृत्य हुआ था, जिसको लेकर पुलिस महकमा भी सकते में था। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को महज 6 घंटे में पकड़ लिया गया। वही दूसरे दिन एक मासूम के साथ भी बड़ी घटना होते-होते टल गई। फिलहाल आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

2 बच्ची आज सुबाह सामान लेने एक किराने की दुकान पर जा रही थी, तभी एक युवक ने एक 3 साल की मासूम बच्ची को अपहरण के नजरिए से लेकर भागने की कोशिश की। वही किराने की दुकान पर बैठे युवक ने बच्ची को पहचान लिया और लोगों को जोड़ लिया और पुलिस को सूचित कर आरोपी को कोतवाली भिजवा दिया। वहीं कोतवाली टीआई एचआर पांडे का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, वहीं अभी तक परिवार वालों की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews