
Damoh News : दमोह जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है, जहां 4 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”816433721″]
नाका चौकी के पास का मामला
दरअसल, मामला देहात थाना अंतर्गत आने वाली सागर नाका चौकी के पास का है, जहां एक परिवार द्वारा अपनी 4 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा द्वारा दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”816432647″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

