आकाशीय बिजली गिरने से 52 साल की महिला की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 52 साल की महिला की मौत

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के जबेरा थाना अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी के वन ग्राम सांवरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 52 साल की महिला संतोष रानी 52 वर्ष पति रमेश सिंह गौड़ की मौत हो गई। मृतक महिला खेत में घरबनाकर रहती थी।

मृतक महिला के पुत्र गिरिराज सिंह ठाकुर ने बताया कि खेत में झोपड़ी घर बना कर हम लोग निवास कर रहे है। बुधवार शाम जब उसकी मां घर से बगिया में लगी मिर्ची तोड़ने के लिए गई थी, तभी अचानक बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। थोड़ी देर तक इंतजार करने पर जब वो वापस नहीं आई,  तब देखने गए तो वो बेहोश अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसकी की सूचना पुलिस चौकी को दी गई।

वहीं सिग्रामपुर चौकी प्रभारी एलपी तिवारी ने बताया  कि घर के पीछे बगिया में मिर्ची तोड़ने गई महिला की आकाशी बिजली गाज गिरने से मौत हो गई है। महिला का परिवार खेत में ही निवास करता था। महिला की मौत के बाद मार्ग कायम कर शव को जबेरा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और जांच की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews