दमोह में 6 साल की मासूम से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, फुसलाकर ले गया था अपने साथ

दमोह में 6 साल की मासूम से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, फुसलाकर ले गया था अपने साथ

दमोह/ गणेश अग्रवाल

दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत एक गांव में मासूम का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुराचार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सागर संभाग के आईजी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

जबेरा में अलसुबह एक 6 साल की मासूम जो घर से गायब थी, वह परिजनों की तलाश के बाद मिली। लेकिन मासूम के हाथ बंधे हुए थे, आंखों से खून निकल रहा था और मासूम के साथ दुराचार किया गया था। इस बच्ची को तत्काल ही जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। वहीं मामला पूरे दिन में हाईप्रोफाइल हो गया, सीएम से लेकर पूर्व सीएम तक ने ट्वीट करके इस मामले में चिंता जाहिर की, तो वही सागर संभाग की के आईजी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में पुलिस अधिकारियों का निर्देशन किया। जिसके बाद गांव में ही रहने वाले एक युवक पर शक होने के बाद उससे पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी युवक का नाम सचिन सेन है जो बहला-फुसलाकर मासूम को बुधवार शाम अपने साथ ले गया था। वहीं उसके बच्ची के साथ दुराचार करने के बाद उसे छोड़ दिया था। आंखों से खून निकलने के मामले में पुलिस ने बताया कि मुंह बंद करने के दौरान आंखों में चोट लगने से ऐसा हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच में आंख फोड़ने का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। इस मामले पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews