‘तू बहुत होशियार बन रहा, देख लूंगा’, BJP विधायक का रेंजर से तू-तू मैं-मैं का ऑडियो वायरल

‘तू बहुत होशियार बन रहा, देख लूंगा’, BJP विधायक का रेंजर से तू-तू मैं-मैं का ऑडियो वायरल

दमोह| गणेश अग्रवाल| मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी (Dharmendra Singh Lodhi) का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Audio Viral) हुआ है| इस वायरल ऑडियो में विधायक महोदय वन विभाग के रेंजर को एक मामले पर अपने कार्यकर्ता को छोड़ने की बात कर रहे हैं, और इस बीच दोनों के मध्य तू तू मैं मैं के हालात भी निर्मित होते नजर आ रहे हैं| ऑडियो में विधायक कह रहा है ‘तुम्हारी बहुत शिकायत आ रही है, तू बहुत होशियार बन रहा है’| यह ऑडियो लोगों के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

भारतीय जनता पार्टी के जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का यह ऑडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें विधायक जी नौरादेही अभ्यारण के एक रेंजर तिलक सिंह रामपुरिया से एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए अपना परिचय देते हुए बात कर रहे हैं| शुरुआत में ही विधायक द्वारा रेंजर से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने की बात कही जा रही है| साथ ही पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ने कहा जा रहा है| लेकिन वन विभाग के रेंजर द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को नहीं छोड़ने की बात कही जा रही है| दोनों के बीच काफी देर तक तू तू मैं मैं होती रही और वही विधायक जी वन विभाग के रेंजर के खिलाफ धरना देकर विरोध करने एवं कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं, तो वहीं रेंजर भी दबंगई के साथ कार्यवाही करवाने की बात कर रहा है|

सोशल मीडिया पर यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मामले पर अपनी अलग-अलग टिप्पणियां दे रहे हैं| वही ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक द्वारा 11 जून को लिखा गया एक पत्र भी वायरल किया गया है| जिसमें उन्होंने सर्रा रेंज के रेंजर को हटाने मांग की है| वही एक बयान भी जारी किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews