जागेश्वर नाथ धाम के विकास को लगे पंख, विधायक की लगन से बांदकपुर का हो रहा विकास

जागेश्वर नाथ धाम के विकास को लगे पंख, विधायक की लगन से बांदकपुर का हो रहा विकास

दमोह| गणेश अग्रवाल| दमोह विधानसभा के कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के द्वारा जिले के प्रसिद्ध श्री देव जागेश्वरनाथ धाम के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और यही कारण है कि यहां पर उनके चुनाव जीतने के बाद से ही निर्माण और विकास के कार्य लगातार जारी है. कारण यह भी है कि विधायक भगवान भोलेनाथ के बड़े भक्त हैं, और कावड़ जैसी बड़ी पदयात्रा का आयोजन वे स्वयं ही करते हैं. बरमान घाट से भगवान भोलेनाथ के श्री चरणों में समर्पित करने के लिए जल अपने कंधों पर लाकर कई दिन की कावड़ पदयात्रा भी करते हैं, और इसी दौरान लिए जाने वाले संकल्प को वह पूरे साल भर पूरा करते हैं. दमोह विधायक के द्वारा बांदकपुर धाम में नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया गया|

दरअसल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा गौशालाओं के निर्माण के लिए आश्वासन दिए गए थे. तो वहीं विधायक के द्वारा देवभूमि जागेश्वर नाथ धाम के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानों के लिए गौशालाओं के निर्माण किए गए हैं. जागेश्वर नाथ धाम में चारों दिशाओं से भक्तों का आना होता है और इन चारों दिशाओं में चार प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं. सदियों से निर्मित क्षेत्र विकास के लिए अब गति की ओर है और ऐसे में विधायक राहुल सिंह का नाम भी इसमें जुड़ गया है. उन्होंने चारों दिशाओं में चार द्वारों का निर्माण कराया है. इन्हीं प्रवेश द्वारों को चार अलग-अलग नाम दिए गए हैं. जो हमारे आराध्य जगत पूज्य शंकराचार्य जी के नामों पर भी है. इसके अलावा खेर माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया है. जागेश्वर नाथ धाम आने वाले भक्तों को रोकने की सुविधाएं मिल सकेंगी. कुल मिलाकर के दमोह के कांग्रेस के द्वारा देवभूमि जागेश्वर धाम के लिए किए जा रहे विकास मील का पत्थर साबित होंगे.

इस संबंध में हमने कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी से बातचीत की तो उनका कहना था कि भोलेनाथ की कृपा से ही उनको क्षेत्र का विकास करने का अवसर मिला है. जनता के आशीर्वाद से भगवान के आशीर्वाद से उनको विधानसभा में विधायक चुने जाने के साथ ही क्षेत्र की जनता का सेवा करने का जो मौका मिला है. उसके फल स्वरुप लगातार ही क्षेत्र की जनता की आस्था के केंद्र जागेश्वर नाथ धाम में विकास के कार्य करा कर अपने संकल्पों को पूरा कर रहे हैं.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews