मशहूर TV एक्ट्रेस चाहत पांडे को हुई जेल, यह है मामला

मशहूर TV एक्ट्रेस चाहत पांडे को हुई जेल, यह है मामला

दमोह| गणेश अग्रवाल| Damoh News अनेक टीवी कार्यक्रमों में अपनी कला के माध्यम से मुकाम हासिल करने वाली दमोह निवासी टीवी कलाकार चाहत पांडे (TV Actress Chahat Pandey) को जेल हो गई है| पारिवारिक मामलों में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किए थे, जिसके बाद चाहत पांडे को परिजनों के साथ न्यायालय में पेश किया गया था, जहां पर न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है|

टीवी सीरियल में अपनी कला के माध्यम से अहम किरदार निभाने वाली दमोह निवासी चाहत मणि पांडे को जेल हो गई है| दरअसल उन पर उनके मामा पक्ष द्वारा मामा के घर जाकर 8 दिन पहले धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कराया था| वही 8 दिन बाद एक बार फिर पहुंचकर मामा के घर तोड़फोड़ की गई थी| पारिवारिक विवाद के चलते चाहत मणि पांडे के साथ उनकी मां एवं उनके भाई द्वारा मामा के घर की गई तोड़फोड़ के बाद तथा धमकाने के बाद कोतवाली में एक और मामला दर्ज किया गया| वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था, साथ ही उन्हें बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था| जहां से जमानत को पेंडिंग रखते हुए टीवी स्टार चाहत पांडे के साथ उनकी मां एवं भाई को जेल भेज दिया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews