मारपीट से आहत होकर युवक ने घर में लगा ली फांसी, पुलिस कर रही जांच

suicide

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाला युवक मारपीट से इतना आहत हो गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण बीच बाजार कुछ लोगों द्वारा मारपीट किया जाना बताया जा रहा है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दरअसल, मगरोन थाना अंतर्गत आने वाले खमरिया गांव में रहने वाले शिवेंद्र सिंह बाजार करने के लिए हटा गया हुआ था। जहां पर गाड़ी के विवाद में उसके साथ स्थानीय युवक चिंटू साहू के साथ अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह आत्मग्लानि से भर गया। बीच बाजार मारपीट होने के कारण युवक आहत हो गया और उसने अपने गांव आकर सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि इस मामले पर परिजन विवाद होना बता रहे हैं और विवाद के बाद ही उसके द्वारा यह कदम उठाया जाना बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews