पत्रकार पर हमले के मामले में रामबाई ने मिलकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

पत्रकार पर हमले के मामले में रामबाई ने मिलकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिले के वरिष्ठ एवं मध्य प्रदेश शासन के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र जैन अटल के दमोह जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर कुछ लोगो द्वारा गाली गलौज एवं कार्यालय में हमले का प्रयास किया गया| जिसकी जानकारी लगते ही रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक पथरिया जिला दमोह के समस्त पत्रकार साथी एवं मीडिया जनों के बीच पहुंची. उन्होंने घटना में पीड़ित अधिमान्य पत्रकार श्री अटल से इस घटना की जानकारी ली. साथ ही उपस्थित सभी पत्रकारों से इस संबंध में विस्तृत चर्चा की| पुलिस प्रशासन से चर्चा कर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की बात कही|

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे हैं. वर्तमान कोरोना संकट के बीच इस वर्ग द्वारा किया जा रहा समर्पण अद्वितीय है एवं सराहनीय है. इस कठिन समय में जो भी इस तरह का घृणित कार्य कर रहा है. उसकी में घोर निंदा करती हूं, समस्त पत्रकार साथियों को वचन देती हूँ कि आपकी न्याय की लड़ाई में मरते दम तक आपके साथ रहूंगी. आपको कभी भी मेरी कोई आवश्यकता महसूस हो तो निसंकोच अपनी बहन के रूप में मुझे याद करें और मैं आपकी हर समस्या को हल करने का प्रयास करूंगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews