
दमोह,आशीष कुमार जैन। दमोह (Damoh) जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सनन रह जाएंगे। यहां एकं शख्स लोहे की टंकी में जलता हुआ मिला है और इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मामला दमोह देहात थाने के मुश्की बाबा इलाके का है यहां से पुलिस को सूचना मिली कि एक घर के पास से लोहे की टंकी ( ड्रम) में कुछ जल रहा है, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी की जांच पड़ताल की पहले लगा कि शायद कोई जानवर जल रहा है।
यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 8 अगस्त की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर
लेकिन जब पुलिस ने ड्रम को पलटाया तो सबके होश उड़ गए, ये जानवर नही बल्कि आदमी था। जिसे टंकी में भरकर आग के हवाले किया गया है। ये हालात क्यों बने और ड्रम में जलता हुआ शख्स कौन है अभी तक मालूम नही चल पाया है वहीं अधजले शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”737582063″]
यह भी पढ़े…प्रोविजनल फायर एनओसी को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री ने दिया ये आदेश
सागर नाका पुलिस चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा के मुताबिक फिलहाल अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि शख्स को ज़िंदा जलाया गया या फिर मौत के बाद। पुलिस शख्स की शिनाख्त करने में भी जुटी है और इस हैवानियत भरी वारदात की वजह जानना भी पुलिस को चुनोती बन गया है।
[dgv_vimeo_video id=”737581332″]
