साइकिल पर मोटरसाइकिल रखकर 7 किलोमीटर चला युवक, देखिये Video

साइकिल पर मोटरसाइकिल रखकर 7 किलोमीटर चला युवक, देखिये Video

दमोह, गणेश अग्रवाल। सागर नाका चौकी की एक सड़क पर उस समय रोचक नजारा बन गया, जब एक व्यक्ति अपनी साईकिल पर मोटरसाइकिल रखकर जाता दिखा। लोग मुड़-मुड़कर उसे ही देख रहे थे। जब हमने पूछा कि आखिर ये मशक्कत क्यों, तो उस व्यक्ति ने इसका बड़ा ही किफायती जवाब दिया।

दरअसल ये एक कबाड़ी वाला है और कबाड़ में आई मोटरसाइकिल को उसकी दुकान तक ले जाना था। गोविंद नाम के इस युवक से ऑटो वालों ने दुकान तक ले जाने में ज्यादा भाड़ा मांगा तो उसने अपनी साइकिल पर ही मोटरसाइकिल रखकर करीब 7 किलोमीटर सफर तय करने का मन बना लिया। इतना ही नहीं उसने अपना सफर शुरू भी कर दिया, जिसे रास्ते में लोग आश्चर्यचकित होकर देखते हुए नजर आए। रास्ते में जगह जाकर उसके वीडियो बनाते हुए भी दिखाई दिए।

साइकिल पर मोटर साइकिल ले जाने का यह नजारा दमोह जिला मुख्यालय स्थित सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत देखने को मिला। गोविंद का कहना है कि वह कबाड़े का काम करता हैं और उसने कुंवरपुर खेजरा में एक पुरानी बाइक को 2500 रुपए में खरीदा था। वह इसे कुंवरपुर से जिला मुख्यालय स्थित पुराना बाजार नंबर 2 तक ले जाने के लिए ऑटो से ले जाना चाहता था लेकिन ऑटो वालों से बात तो वह किराया बहुत ज्यादा माँग रहे थे। लॉक डाउन के बाद ऑटो चालकों द्वारा किराया में काफी इजाफा कर दिया गया है। ज्यादा किराया मांगे जाने पर उसने अपनी साइकिल पर मोटर साइकिल को रख कर 7 किलोमीटर दूरी का सफर तय किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews