Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर है, जहां देर रात करीब तीन बजे दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बता दें कि यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को स्थानीयों और एंबुलेस 108 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतकों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पांजी के पास हुआ हादसा
दरअसल, हादसा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के पास पांजी के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध बरमान घाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा स्नान करके ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर श्रद्धालु दमोह जिले के कुलूआ दिनारी आ रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिलाएं और बच्चे उसके नीचे दब गए। बता दें कि इसमें करीब 40 लोग सवार थे।
घायलों का इलाज जारी
वहीं, तेंदूखेड़ा पुलिस को मिली सूचना के बाद उन्होंने लोगों का रेस्क्यू किया लेकिन तब तक दो लोगों की सांस थम चुकी थी। बता दें कि मृतकों में एक 65 साल की बुजुर्ग और 19 साल की एक युवती शामिल है। इस हादसे में 20 महिलाएं समेत बच्चों को गंभीर चोटें आई है। जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है जबकि 18 का इलाज तेंदूखेड़ा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”888967855″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

