Accident: प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, दर्जन भर घायल

Accident

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। जहां देवी प्रतिमा विसर्जन को जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलट गई और हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दरअसल दमोह जिले में कई ग्रामीण क्षेत्रों में शरद पूर्णिमा के दिन प्रतिमा विसर्जन की परंपरा है और जबेरा क्षेत्र में भी इसी परंपरा के तहत आज लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। घायलों के मुताबिक ट्रेक्टर की ट्राली में रखी प्रतिमा के साथ बीस से ज्यादा लोग सवार थे कि अचानक ट्राली अनियंत्रित हुई और सड़क के नीचे उतरकर पलट गई।

Read More: Satna News : पहले स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौत

मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि जबेरा पुलिस की मदद से घायलों को जबेरा और दमोह के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। जबेरा पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews