Accident: मजदूरों से भरी ट्राली पलटी, 18 घायल, 4 की हालत नाजुक

Accident: मजदूरों से भरी ट्राली पलटी, 18 घायल, 4 की हालत नाजुक

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले में वाहन दुर्घटना के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। इस बीच देर रात 4 बजे के आसपास जिले के बिलतरा के पास एक सड़क हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं। मजदूरों को कटनी से बीना जा रही ट्राली दमोह जिले के बांदकपुर टोल नाके के पास बिलतरा में अनियंत्रित होकर पलट गई ।

सड़क हादसे की वजह सड़क में बैठे जानवर बताए जा रहे हैं। ट्राली में 28 मजदूर सवार थे जिनमे अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इनमे से 18 लोगों को चोटें आई है और 4 मजदूरों की हालत नाजुक है। एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews