
Damoh News : दमोह जिले में एक जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चोर 2 साल से फरार चल रहा था। जिसपर 3000 का इनाम भी रखा गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया लेकिन पुलिस अभिरक्षा में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है और पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
केरवना चौकी के ग्राम खडेरी का मामला
दरअसल, मामला बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाली केरवना चौकी के ग्राम खडेरी का है, जहां साल 2021 में जैन मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इस चोरी की घटना में नरेंद्र सिंह लोधी चोर के रूप में पहचाना गया था। जिसके बाद नरेंद्र दमोह जिले से फरार था। जिसकी खोज करने के लिए पुलिस के द्वारा उस पर ₹3000 का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
वहीं, पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेंद्र गुजरात राज्य के सूरत में है। जिसके बाद केरबना चौकी के पुलिस बल द्वारा सूरत पहुंचकर दबिश दी गई और नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। दमोह लौटते वक्त रास्ता लंबा होने के चलते यह लोग होटल में रुक गए, जहां बाथरूम जाने के लिए हथकड़ी खोली गई जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी नरेंद्र खिड़की से कूद गया। जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”817851480″]
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के बाद शव को गुजरात राज्य से मध्यप्रदेश के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गूगरा कला लाया गया, जहां पर मृतक आरोपी नरेंद्र लोधी का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, टीम में शामिल एक एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों पर काम में लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया- राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, दमोह
[dgv_vimeo_video id=”817851319″]
[dgv_vimeo_video id=”817851396″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

