दमोह में कोरोना की बढ़ी रफ़्तार, दो नए केस मिलने से हड़कंप

दमोह में कोरोना की बढ़ी रफ़्तार, दो नए केस मिलने से हड़कंप

दमोह| गणेश अग्रवाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh District) में अब लगातार एक दिन छोड़ कर कोरोना (Corona)के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है| ऐसे में जहां शहर के लोगों में हड़कंप के हालात हैं, वहीं यदि यह संख्या इसी तरह से बढ़ती रही तो आगामी दिनों में हालात भयावह हो सकते हैं| एक बार फिर दो और पॉजिटिव मिले हैं, जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है|

दमोह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. जहां पहले कोरोना मरीजों की संख्या 9 थी, वहीं अब मरीजों की संख्या दो और बढ़कर 11 हो गई है| यह दोनों मरीज पूर्व के एक मरीज के रिश्तेदार बताए गए हैं, जो बाहर से कोरोना संक्रमित होकर आने के बाद परिवार को भी संक्रमित कर रहा है|

हटा विकासखंड के रसीलपुर निवासी इस मरीज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसके सभी परिजनों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे, तथा सभी को कोविड-19 में भर्ती कराया गया था| वहीं अब दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है. तो अभी और रिपोर्ट का इंतजार है| इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुलसा ठाकुर ने मामले की पुष्टि की|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews