
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बार फिर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम शहर में अवैध कब्जों पर लगातार बुलडोजर चलाकर कब्ज़ा मुक्त कर रही है। इसी कड़ी में आज सुबह रेलवे के आसपास संचालित अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया है।
बता दें कि बारिश के पहले सुर्ख़ियो में रही दमोह की अतिक्रमण विरोधी मुहिम बरसात को देखते हुए बन्द कर दी गई थी लेकिन एक बार फिर प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है और एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सागर नाका बायपास के नजदीक न्यू रेलवे ओवर ब्रिज से लग कर किये गए कब्जों को हटाया गया है।
दुकानदारों और प्रशासन के बीच हुई बहसबाजी
इस इलाके में ब्रिज की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगो ने दुकाने बना ली थी और ये अवैध कब्जे हादसो की वजह भी बन रहे थे लिहाजा पहले चरण में इन दुकानो पर बुलडोजर चला है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और प्रशासन की टीम के बीच बहसबाजी भी हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी में यहाँ के सभी अतिक्रमण हटाये गए हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1035671705″]
[dgv_vimeo_video id=”1035671084″]
