दमोह में टैक्स जमा न करने पर प्रशासन ने सील किया रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट शॉपिंग मॉल

इस कार्रवाई के साथ उन लोगों को भी मेसेज दिया जा रहा है जिनके टैक्स बकाया है वो जल्दी जमा कर दें नही तो उनके खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बडी खबर आ रही है, जहां प्रशासन एक्टिव मोड़ में आया है और टैक्स न जमा करने वाले लोगों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कर रहा है। दमोह शहर के तीन गुल्ली इलाके में एक बड़े शॉपिंग मॉल को सील करने की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। ये सीलिंग महज 56 हजार 500 रुपये टैक्स न जमा करने के बाद हुई है।

दरअसल तीन गुल्ली पर संचालित रिलायंस प्वाइंट शॉपिंग मॉल को नजूल विभाग का टैक्स जमा करना था जिसे लेकर नजूल विभाग ने इस भूमि के मालिक को बार बार नोटिस दिए लेकिन टैक्स जमा नही किया गया जिसके बाद आज सुबह से तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम यहाँ पहुंची और उसने विधिवत इस संस्थान को सील किया है। ये शॉपिंग मॉल रिलायंस प्वाइंट किराए पर लिए है और इसकी मालिक स्थानीय हैं।

सालों से बकाया है करोड़ो का टैक्स 

दरअसल दमोह शहर सहित जिले के दूसरे इलाकों में लोगों पर करोड़ो का टैक्स सालों से बकाया है और लोग इसे गंभीरता से नही ले रहे है लिहाजा टैक्स वसूली को लेकर अब प्रशासन सख्त हुआ है और ये पहली बड़ी कार्रवाई यहाँ की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1038149680″]

अगर टैक्स बकाया है कर दें जल्दी जमा

तहसीलदार मोहित जैन के मुताबिक इस कार्रवाई के साथ उन लोगों को भी मेसेज दिया जा रहा है जिनके टैक्स बकाया है वो जल्दी जमा कर दें नही तो उनके खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1038150205″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews