
दमोह, आशीष कुमार जैन। पिछले दिनों सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने जिलों के एस पी को सख्त निर्देश दिये थे तो अब सी एम की सख्ती का असर जमीन पर दिखने लगा है और हरकत में आया प्रशासन कार्यवाहियो को अंजाम दे रहा है। दमोह में प्रशासन ने एक पंथ दो काज को चरितार्थ करते हुए आज जहां हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर किये गए आर्डर का पालन किया तो इसके साथ ही कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन फरार आरोपियों के कब्जो को भी जमीदोज किया।
New Rule: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये महत्वपूर्ण नियम, आम जनता के जीवन पर पड़ेगा असर
शहर के कसाई मंडी इलाके में सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों के अतिक्रमण हटाये गए वही सालों से फरार तीन इनामो बदमाशों के पक्के मकान भी जमीदोज किये गए। दलबल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने जे सी बी और बुलडोजर की मदद से कुछ ही समय मे कब्जे खाली कराए। इलाके की तहसीलदार डॉ बबिता राठौर के मुताबिक फिलहाल 10 से 15 अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही हुई है वहीं कुछ लोगों ने खुद ही अपने कब्जे अलग कर लिए हैं वहीं सी एस पी अभिषेक तिवारी के मुताबिक फरार आरोपियों और बदमाशो के खिलाफ इस तरह की कार्यवाहियो का आगाज़ हुआ है और आने वाले दिनों में ये कार्यवाही और तेज होगी।
[dgv_vimeo_video id=”617075779″]
