
Surprise inspection of base kitchens – Itarsi.
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां किसानों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। बता दें कि किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। खरीदी केंद्र पर बिचौलिए द्वारा शिकायत करने के बाद सरकार ने कृषि विभाग को निर्देश जारी किया गया। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए नकली बीज बेचने के मामले में एक प्राइवेट फॉर्म पर मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, सोयाबीन खरीदी केंद्र में किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। जिसकी शिकायत होने पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला…
नोटिस जारी
बता दें कि नाम पर बिचौलियों द्वारा अनाज बेंचने पर नोटिस जारी कर राशि जमा करने के निर्दश जारी किए गए हैं। कृषि विभाग को जिले के पथरिया में खाद बीज व्यापारी के यहां नकली और अमानक गेहूं का बीज बेंचे जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान बिना लाइसेंस के दुकान से बीज बेंचा जा रहा है।
मामला दर्ज
कृषि अधिकारियों ने जब बीज की जांच की, तो वो भी नकली निकला। जिसके बाद पथरिया पुलिस थाने में आरोपी दुकानदार राकेश जैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही विभाग ने सोयाबीन खरीदी केंद्रों पर किसानों के नाम पर बिचौलियों को सरकारी केंद्र में अनाज बेचते हुए पाया है। जिनकी शिकायत मिलने पर किसानों के कागजात लगाकर सोयाबीन बेच रहे है। जांच में दोषी पाए गए बिचौलियों के साथ खरीदी से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही सोयाबीन बेचने के बाद मिली राशि को जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1036240822″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

