कांग्रेस विधायक के करीबियों पर गूंडा टैक्स वसूली के आरोप, आरोप एसपी कलेक्टर से लगाई गुहार

कांग्रेस विधायक के करीबियों पर गूंडा टैक्स वसूली के आरोप, आरोप एसपी कलेक्टर से लगाई गुहार

दमोह। गणेश अग्रवाल।

रेत का परिवहन करने वाले दमोह के व्यापारियों ने एसपी कार्यालय एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कुछ लोगों के खिलाफ आवेदन देकर उन पर गुंडा टैक्स लिए जाने का आरोप लगाया है. यह आरोप दमोह के कांग्रेस विधायक के करीबियों पर लगाए गए हैं. इस मामले पर भाजपा भी इन व्यापारियों के साथ ज्ञापन देने पहुंची.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया के पुत्र भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ मलैया के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे रेत व्यापारियों ने कहा कि रेत की खदानों की रॉयल्टी मूसा कंपनी को मिली है ऐसे में इस कंपनी को विधायक का संरक्षण प्राप्त है और उनके ही लोग बाहर से रेत लाने पर या फिर रेत की अन्य खदानों से रेत निकालकर बेचने पर अपनी पर्ची पर टैक्स वसूल रहे हैं यह पर्ची मूसा कंस्ट्रक्शन के नाम पर है इस कला में व्यापारियों ने विधायक राहुल सिंह के करीबी गोविंद सिंह एवं शालिनी सिंह पर भी आरोप लगाते हुए जबरन रसीद काटकर पैसा वसूलने का आरोप लगाया है

रेत व्यापारियों का ज्ञापन लेने के बाद एडिशनल एसपी ने बताया कि इस मामले पर शिकायत प्राप्त हुई है. जिसकी जांच के लिए वे खनिज अधिकारी से रिपोर्ट लेने के बाद कार्रवाई करेंगे. वही खनिज अधिकारी का कहना था कि यह शिकायत उनको भी मिली है, इस तरह की कोई वसूली नहीं की जा सकती. यदि ऐसा मामला है तो कार्रवाई होगी.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews