खेत की मिट्टी उगल रही प्राचीन सिक्के, लोगों की खुदाई करने लगी भीड़

खेत की मिट्टी उगल रही प्राचीन सिक्के, लोगों की खुदाई करने लगी भीड़

Damoh- Coins Found During land leveling in Hata : दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत एक खेत मे मिट्टी खुदाई के दौरान पुरातत्व कालीन सिक्के निकलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां सिक्के खोजने के लिए खेत मे लोंगो की भीड़ देखी जाने लगी है। वही खुदाई के दौरान कई लोगो को प्राचीन कालीन सिक्के प्राप्त हुए हैं। यह पूरे सिक्के उर्दू भाषा मे लिखे हुए हैं। जिन्हें मुगल कालीन बताया जा रहा है।

सड़क निर्माण के दौरान घड़े में निकले सिक्के 

जानकारी के मुताबिक हटा विकासखंड अंतर्गत मादो गांव के सुदामा सिंह लोधी के खेत मे सबसे पहले सिक्के निकलने का मामला सामने आया। यहाँ मड़ियादो मादो चंदेना मार्ग के लिए मिट्टी खुदाई का काम हो रहा था। उसी दौरान सिक्के निकलने के बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग सिक्के खोजने के लिए यहां पर आ गए। हालांकि अभी तक लोगों को कुछ ही सिक्के मिले हैं। लेकिन इस क्षेत्र में मुगलकालीन सिक्के मिलने के बाद लोगों में सिक्का प्राप्त करने के लिए कौतूहल बना हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”800095064″]

दमोह आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews