
Damoh News : दमोह जिले के रसीलपुर गांव में चोपरा हार के पास पीपल के पेड़ पर भालू चढ़ गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस व वन विभाग को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने भालू को पेड़ से उतारकर जंगल भेजने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। बता दें कि भालू पेड़ पर मधुमक्खी के शहद को खाने के लिए चढ़ा था। जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने के प्रयास लगातार जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”827955725″]
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बता दें कि हटा वन अमले के अलावा रनेह थाना से हर्ष पटेल, सौरभ साहू और पायलट इमरत रजक भी भालू को गांव से दूर जंगल की ओर भगाने की कोशिश कर रहे हैं। भालू की दहशत से पिछले 1 सप्ताह से विभिन्न इलाकों में देखी जा रही है। इससे पहले भालू मडियादो क्षेत्र में नजर आया था तो वहीं बटियागढ़ के पास भालू ने एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ वन अमले द्वारा उसे आर्थिक सहायता भी दी गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”827955395″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

