दमोह में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने की बड़ी घोषणा

दमोह में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने की बड़ी घोषणा

दमोह।गणेश अग्रवाल ।
भारत की ऐतिहासिक धरोहरें पूरी दुनिया में मशहूर है तो इनके सरंक्षण के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है । इस बीच देश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि देश भर के पुराने किले महलों और स्थलों के लिए अब सार्वजनिक उपयोग के लिए भी दिया जाएगा । मसलन अब लोग इन जगहों पर शादी सांस्कृतिक आयोजन जैसे कार्यक्रम कर सकेंगे ।केंद्रीय मंत्री पटेल ने दमोह जिले के हटा में ग्यारहवीं सदी के ऐतिहासिक रंगमहल के निरिक्षण के बाद इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल मंत्री पटेल अपने विभाग के आला अधिकरियों के साथ रंगमहल को और दुरुस्त करने के लिए रणनीति बनाने से पहले इस रंगमहल का दौरा करने आये थे उन्होंने पुरातत्व विभाग की टीम के साथ पूरे रंगमहल का जायजा लिया और इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि आज भी पुरातन विरासत को संजोय रखा गया है ।

इस स्थल को पर्यटकों के लिए सुगम बनाने के साथ मंत्री पटेल ने मीडिया से कहा की अब तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन रहने वाले ऐसे स्थलों को निजी या सार्वजनिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाता था लेकिन अब सरकार ने इस सोच और नियम को बढ़ाने का फैसला किया है और इन जगहों के सरंक्षण के साथ लोग इनका उपयोग भी कर सकेंगे जिसके लिए विभाग नियम क़ानून बना रहा है और जल्द ही लोग इसका उपयोग कर सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews