पथरिया से जीते बीजेपी के लखन पटेल, अस्पताल से जारी किया आभार वीडियो

पथरिया से जीते बीजेपी के लखन पटेल, अस्पताल से जारी किया आभार वीडियो

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से भाजपा के लखन पटेल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दें कि पटेल ने 18 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस के राव ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को पराजित किया है। दरअसल, ये वही सीट है, जहां से बीएसपी की दबंग और चर्चित विधायक रामबाई सिंह एमएलए थी जो कि इस बार वह तीसरे नम्बर पर रही।

जीत के लिए माना आभार

आपको बता दें कि विजयी हुए प्रत्याशी लखन पटेल बीते 3 दिनों से बीमार होने की वजह से भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में इलाजरत है। अपनी जीत के बाद पटेल ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तबियत का हवाला देकर अपनी जीत के लिए आभार माना है। साथ ही उन्होंने जिले की जनता का धन्यवाद दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”890945761″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews