भाजपा नेताओं ने फूल बरसाकर किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

भाजपा नेताओं ने फूल बरसाकर किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

दमोह| गणेश अग्रवाल| कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं का सम्मान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ड्यूटी वाले स्थानों पर पहुंचकर फूल बरसाए, साथ ही फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया| इस आत्मीय सम्मान से कोरोना से लड़ रहे वॉलिंटियर और शासकीय कर्मचारी अभिभूत नजर आए|

दमोह में लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एंबुलेंस चलाने वाले एवं सफाई कर्मचारियों का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके ही स्थानों पर पहुंचकर फूल बरसा कर मालाएं पहनाकर स्वागत किया. इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले इन सभी कोरोना योद्धाओं का स्वागत सत्कार किया. भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ जनों के निर्देश पर यह सम्मान किया गया है. लगातार ही वे लोग कोरोना से युद्ध कर रहे वालंटियर का सम्मान करते रहेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews