अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, 1 लाख रुपए की दी गई थी सुपारी, आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, 1 लाख रुपए की दी गई थी सुपारी, आरोपी गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत बीते सप्ताह मिली एक लाश के मामले में हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इस मामले में सुपारी देकर हत्या कराए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें मृतक की हत्या विवाद के चलते एक लाख की सुपारी देकर कराया जाना बताया जा रहा है। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। वहीं सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल, बटियागढ़ थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अच्छे लाल अहिरवार की हत्या गांव के ही रहने वाले राम गोपाल साहू द्वारा 1 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। सुपारी दिए जाने के बाद आरोपियों द्वारा हत्या नहीं की जाने के चलते दबाव बनाया गया।

वहीं उसके बाद कुछ और लोगों को इस हत्याकांड में शामिल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सुदामा को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। वही सुदामा के साथ अन्य आरोपी बाबूलाल, धर्मेंद्र, कल्याण सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी ने पैसा लेकर इस हत्या को अंजाम दिए जाने का जुर्म कबूल किया है। बटियागढ़ थाना प्रभारी ने पूरे मामले का खुलासा किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews