दमोह में पैसों की लालच में जीजा ने साले को लूटा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके पास से पुलिस ने 40,000 रुपये बरामद भी किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
दमोह में पैसों की लालच में जीजा ने साले को लूटा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां पर चोरों का आतंक देखने को मिलता है, तो कभी लुटेरों का… अक्सर अज्ञात लोगों द्वारा ऐसी बार बातों को अंजाम दिया जाता है, लेकिन यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसों की लालच में जीजा ने अपने ही सगे साले को ही लूट लिया। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाले विनय साहू ने दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके साथ ₹50000 की लूट हुई है। विनय ने बताया कि यहां पर वह अनाज बेचने आया था, जिसे बेचकर उसे 50 हजार रुपये मिले थे। इस दौरान उसका जीजा संजय साहू भी उसके साथ ही था। तभी संजय ने विनय को तेंदूखेड़ा ब्लॉक के गांव में चलने को कहा। बहनोई होने के नाते विनय उसकी बात को टाल ना सका और दोनों बाइक पर बैठकर अपने गंतव्य को निकल पड़े, लेकिन जीजा ने बीच में ही बहाने से बाइक रूकवाई और विनय के पास से नोटों का बंडल लूटकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

वहीं, पीड़ित युवक ने तत्काल थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी जीजा को पकड़ लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके पास से पुलिस ने 40,000 रुपये बरामद भी किए हैं। थाना प्रभारी विजय अहिरवाल का इस मामले में कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1010110258″]

[dgv_vimeo_video id=”1010110505″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews