
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी को दबंग विधायक रामबाई सिंह यूं तो अक्सर सुर्खियो में बनी रहती है लेकिन आये दिन उनके डांस वीडियो और कला के जौहर दिखाते तश्वीरें लोगों को रोमांचित भी करती हैं। कभी कलेक्टर को सरेआम बेइज्जत करना कभी खुद पंचायत लगाकर आन दा स्पॉट फैसला करना तो कभी अधिकरियो कर्मचारियों को गालियां देने वाली बसपा की विधायक का एक नया वीडियो उत्तर प्रदेश से सामने आया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
बता दें कि मशहूर डांसर सपना चौधरी के गीत पर डांस करती रामबाई सिंह एक पारिवारिक समारोह में अपने परिजनों के साथ डांस करती दिखाई दे रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी में रामबाई अपने फूफा जी की शादी की पचासवीं सालगिरह में शामिल हुई थी। जहां परिवार की महिलाओं के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की और उनका डांस वीडियो यू पी से लेकर एम पी तक जमकर वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”781425369″]
इस डांस वीडियो के अलावा बसपा विधायक रामबाई का भाषण वीडियो भी सामने आया है जिसमे वो अपने रिश्तेदारों को सम्बोधित करते हुए कह रही है की अच्छे संस्कारो की आज जरूरत है और उनके रिश्तेदार इन संस्कारों को निभा रहे हैं।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”781425639″]
[dgv_vimeo_video id=”781426159″]
