
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक साथ गई घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बता दें कि पिछले कई दिनों से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिस कारण लोगों भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए नगर पालिका ने सरकारी नाले को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही, एसडीआरएफ की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध भी किया था।
सुभाष कॉलोनी
दरअसल, मामला सुभाष कॉलोनी इलाके का है, जहां तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद इलाके में जल भराव की स्थिति हो गई थी। इससे जल निकासी होने में दिक्कत आ रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अतिक्रमणकारियों ने नाले के ऊपर ही पक्के मकान बना लिए थे, जिन्हें नगर पालिका ने चिन्हित किया और फिर उसपर बुलडोजर चलाया गया है।
होगी दंडात्मक कार्रवाई
तहसीलदार और सीएमओ के मुताबिक, यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश देने के बाद शुरू की गई है। साथ ही यह भी बताया कि यदि इसके बाद भी कोई अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा तो निश्चित रूप से उसपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1002383696″]
[dgv_vimeo_video id=”1002383822″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

