गणेश अग्रवाल/दमोह। जबलपुर से बनवार आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गुबरा के पास पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस राय कंपनी की है जो जबलपुर से चलने के बाद कटंगी पार करते हुए जब गुबरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवार करीब 4 दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी रास्ते से निकल रहे जबेरा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी भी घायलों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर रुक गए। उन्होंने यात्रियों को व्यवस्था करके इलाज के लिए भेजा और इसकी जनकारी जिले केपदाधिकारियों को दिया। हादसा कैसे हुआ फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गुबरा के पास भीषण सड़क हादसा, घायलों की मदद के लिए पहुंचे नेता जी

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें