गुबरा के पास भीषण सड़क हादसा, घायलों की मदद के लिए पहुंचे नेता जी

गुबरा के पास भीषण सड़क हादसा, घायलों की मदद के लिए पहुंचे नेता जी

गणेश अग्रवाल/दमोह। जबलपुर से बनवार आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गुबरा के पास पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बस राय कंपनी की है जो जबलपुर से चलने के बाद कटंगी पार करते हुए जब गुबरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवार करीब 4 दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी रास्ते से निकल रहे जबेरा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी भी घायलों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर रुक गए। उन्होंने यात्रियों को व्यवस्था करके इलाज के लिए भेजा और इसकी जनकारी जिले केपदाधिकारियों को दिया। हादसा कैसे हुआ फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews