बाल कल्याण समिति ने भिक्षावृत्ति करते 2 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों को दी समझाइश

बाल कल्याण समिति ने भिक्षावृत्ति करते 2 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों को दी समझाइश

दमोह, आशीष कुमार जैन। बाल कल्याण समिति के द्वारा चाइल्डलाइन टीम की मदद से दो भीख मांगने वाले बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। यह बच्चे लगातार बाजारों में घूम कर पैसे मांगते थे। ऐसे बच्चों को स्कूल भेजने तथा उनका जीवन संवारने के उद्देश्य से चाइल्डलाइन द्वारा बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा दोनों भीख मांगने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की गई।

Video: लगातार बारिश से हालात बेकाबू, विधायक के घर में घुसा पानी

बाल कल्याण समिति ने इन बच्चों के माता पिता से मिलकर उन्हें समझाइश दी और कहा कि उन्हें स्कूल भेजें। साथ ही जिस स्कूल के पास वो रहते हैं वहां पर संपर्क करके उनकी शिक्षा को लेकर बात की तो पता चला कि है इन बच्चों के नाम को स्कूल में लिखवाए गए हैं लेकिन फिर भी उनसे परिजनों द्वारा ही भिक्षावृत्ति कराई जा रही थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति के द्वारा परिजनों को समझाया और चेतावनी दी कि अगर आगे कभी फिर ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”583795613″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews